साहित्य रत्न लोकशाहीर डॉ. अण्णाभाऊ साठे की पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

औरंगाबाद : जिले के फुलंब्री तहसील स्थित वडोद बाजार में शनिवार को साहित्य रत्न लोकशाहीर डॉ. अन्नाभाऊ साठे की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ.अन्नाभाऊ साठे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अभिवादन किया और उनके सामाजिक,साहित्यिक और जन जागरूकता कार्यों को याद करते हुए अपने विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच पति साबिर पठान ने की। उन्होंने और पूर्व सरपंच अब्दुल रज्जाक भाई ने डॉ.अन्नाभाऊ साठे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों को याद किया और समाज में उनके विचारों को फैलाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर बोलते हुए गणमान्य व्यक्तियों ने कहा
डॉ. अन्नाभाऊ साठे ने अपने साहित्य, कविता और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से वंचित, शोषित और श्रमिक वर्ग को आवाज़ दी। उनके साहित्य ने सामाजिक परिवर्तन को प्रेरित किया और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।इस कार्यक्रम में रमेश दनके,शेख याकूब,लक्ष्मण पवार,संजू ऋषि,रामदास दनके,फकीरा दनके,गणेश कांबले,लक्ष्मण भालेराव,रवि भालेराव, विशाल दनके,लखन दनके,महावीर जैन,सचिन दनके,अनिकेत गणराज,अमोल दनके,राजू गौरी,बापू विलघे,रामू ऋषि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का माहौल बेहद प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण था। उपस्थित लोगों ने डॉ. अन्नाभाऊ साठे के विचारों का अनुसरण करने और समाज के कल्याण के लिए काम करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

रिपोर्टर : फिरोज खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.