बारिश भी नहीं रोक सकी सेवा का संकल्प, कार की रोशनी में डाक बम श्रद्धालुओं की सेवा

औरंगाबाद - भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा को समर्पित नीलकंठ महादेव सेवा समिति, औरंगाबाद ने अपनी सेवा का विस्तार करते हुए अब पूरे वर्ष प्रत्येक पूर्णिमा के अवसर पर पैदल बाबा धाम जाने वाले डाक बम श्रद्धालुओं की सेवा शुरू कर दी है। सावन माह के बाद भी समिति द्वारा सेवा कार्य जारी रखने की इस पहल से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

इस सेवा की शुरुआत इस बार मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच की गई। तेज बारिश के बावजूद समिति के सदस्यों ने सेवा कार्य को रोकने के बजाय पूरे उत्साह और समर्पण के साथ डाक बम श्रद्धालुओं की सहायता की। बारिश इतनी तेज थी कि सेवा स्थल पर लाइट की व्यवस्था तक नहीं हो सकी। इसके बावजूद समिति के सदस्यों ने हिम्मत नहीं हारी और कार की लाइट जलाकर श्रद्धालुओं की सेवा जारी रखी। बारिश, अंधेरा और प्रतिकूल मौसम भी समिति के सदस्यों के सेवा भाव को डिगा नहीं सके। कार की रोशनी में ही डाक बम श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सेवा उपलब्ध कराई गई। समिति के सदस्यों के इस समर्पण की श्रद्धालुओं ने भी सराहना की। समिति के संस्थापक लखन प्रसाद और नीरज कुमार उर्फ लप्पू गुप्ता ने कहा कि सावन माह में तो भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा का अवसर मिलता ही है, लेकिन सेवा को केवल सावन तक सीमित नहीं रखा जाएगा। पूरे साल प्रत्येक पूर्णिमा को पैदल जाने वाले डाक बम श्रद्धालुओं के लिए सेवा जारी रखने का निर्णय लिया गया है। मौसम चाहे जैसा भी हो, श्रद्धालुओं की सेवा का प्रयास लगातार जारी रहेगा। समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की यात्रा को सुविधाजनक बनाना और जरूरत के समय उन्हें सहयोग उपलब्ध कराना है। तेज बारिश के बीच कार की रोशनी में शुरू हुई यह सेवा समिति के सेवा भाव और संकल्प की मिसाल बन गई।

रिपोर्टर - रमाकांत सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.