सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी खबर औरंगाबाद में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का भव्य उद्घाटन

औरंगाबाद : 1. आज दिनांक 07 October 2026 का दिन अपने औरंगाबाद जिले के सभी पूर्व सैनिकों तथा कार्यरत सैनिकों के लिए बहुत ही शुभ दिन है कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन NCC COL Praveen Tomar सहाब के द्वारा किया गया l

2. आज का दिन उन तमाम बुजुर्ग पूर्व सैनिकों ने राहत की साँस लिया होगा जिन्हें अपना कार्य तथा समस्या को लेकर दूसरे जिले में जाना पड़ता था वे अब अपने ही जिले में सुविधा मिलना शुरू हो गया है l
3. जिला सैनिक कल्याण अधिकारी Col Ajay Kumar Sinha ( सेवा निवृत्त)साहब ने स्पष्ट किया कि इस कार्यालय में सभी पूर्व सैनिकों तथा कार्यरत सैनिकों को जो भी समस्या होगी उसको कानून संगत सम्मान के साथ हल किया जाएगा किसी को भी परेशानी नहीं होगी l सहाब ने यह भी बताये कि यह कार्यालय अभी कुछ दिनों के लिए है आने वाले समय में बहुत भव्य कार्यालय का निर्माण होगा उसमें सारी सुविधाएं प्रदान किया जाएगा जैसे- CSD, ECHS, गोस्ट रूम आदि की सुविधा होगी स्थान लगभग फाइनल हो चुका है l
4. Col Sinha सहाब ने सभी पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए बताया कि सभी पूर्व सैनिकों को संघ के साथ जुड़ कर रहने की जरूरत है ताकि कोई भी संवाद करना हो तो संघ ही सबसे बड़ा माध्यम है l
5. संघ के अध्यक्ष Dr T K Singh, सचिव Jp Singh ने जिले से आए हुए लगभग 100 से ज्यादा पूर्व सैनिकों का आभार प्रकट किया और यह भी बताया कि सभी सैनिक इसका लाभ उठाए l विशेष कर Daudnagar से आए पूर्व सैनिक भाइयों का विशेष धन्यवादl

रिपोर्टर : रमाकांत सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.