हुनर दिखाओ, पहचान बनाओ – जीतिए ₹1 लाख और पाइए शॉर्ट फिल्म में काम करने का मौका
औरंगाबाद : बिहार की मिट्टी की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से एएमआर प्रोडक्शन प्रा. लि. एक भव्य मल्टी-टैलेंट रियलिटी शो 'हुनर में दम, सबसे आगे हम’(एचएमडीएस) का शुभारंभ करने जा रहा है। साथ ही इसी मंच से शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए ‘वार ऑफ ब्रेन्स' क्विज प्रतियोगिता की भी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।एएमआर प्रोडक्शन के संस्थापक सह निदेशक अमर राज ने बुधवार को यहां प्रेसवार्ता में बताया कि मल्टी-टैलेंट रियलिटी शो के लिए ऑडिशन, शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन की तारीख, प्रक्रिया और प्रारूप की विस्तृत जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी।
युवाओं के लिए 22 श्रेणियों में हुनर दिखाने का मौका-उन्होने बताया कि
इस रियलिटी शो के माध्यम से नृत्य, गायन, अभिनय, कॉमेडी, मिमिक्री, माइम, मॉडलिंग, ड्रामा, कविता, भाषण, रंगोली, मेहंदी, रैपिंग, इंस्ट्रूमेंट प्ले, योगा, ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट सहित कुल 22 अलग-अलग श्रेणियों में स्थानीय युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
ऑडिशन जर्नी में होंगे 6 पड़ाव-कहा कि शो के ऑडिशन जर्नी में छः पड़ाव होंगे, जिसमें रजिस्ट्रेशन, फर्स्ट ऑडिशन, मेगा ऑडिशन, क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और ग्रैंड फिनाले होगा। विजेता को अपकमिंग मूवी और एक्सक्लूसिव शॉर्ट फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। कुल गिफ्ट और प्राइज 1 लाख रुपये के होंगे।
‘वार ऑफ ब्रेन्स' में केबीसी स्टाइल में होगा मुकाबला-इसके
साथ ही ‘वार ऑफ ब्रेन्स’ में 6 से 30 वर्ष आयु वर्ग के लिए केबीसी स्टाइल क्विज कॉन्टेस्ट और क्लास क्लैश क्विज होगा। इसके 5 राउंड में रिटेन टेस्ट, मेगा ऑडिशन, क्वार्टर फाइनल लाइव शो, सेमी फाइनल लाइव शो और ग्रैंड फिनाले में कुल 50,000 रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रेसवार्ता में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पप्पू कुमार एवं अन्य भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : रमाकांत सिंह

No Previous Comments found.