“अविमुक्तेश्वरानंद का दावा: 40 दिन में हिंदू होने का प्रमाण दें, नहीं तो आप नकली और पाखंडी हैं”

प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनसे शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगा गया था, जिसे उन्होंने दे दिया।Who Is Swami Avimukteshwaranand? Jyotish Peeth Shankaracharya & His Key  Controversies | India News - Times Now

उनके प्रमाण सही पाए जाने के बाद अब समय बदल चुका है और अब मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण देना चाहिए।

शंकराचार्य ने कहा:

“हम आपको 40 दिन का समय दे रहे हैं। इस दौरान अपने गो-भक्त होने का प्रमाण दीजिए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो समझा जाएगा कि आप नकली हिंदू, कालनेमि, पाखंडी और ढोंगी हैं। सिर्फ दिखावे के लिए आपने गेरुआ वस्त्र धारण किया है।”

Swami Avimukteshwar Supports Bageshwar Dhams Dhirendra Shastri on Religious  Conversion

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य इस समय गोहत्या बंदी की मांग करने वालों पर हमले कर रहे हैं। भारत से होने वाले कुल गोमांस निर्यात का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा उत्तर प्रदेश से आता है। लगभग आधा निर्यात सिर्फ यूपी से हो रहा है। इसलिए तत्काल यूपी से गोमांस के निर्यात पर रोक लगाई जानी चाहिए। नहीं तो या तो अपना हिंदू होने का प्रमाण दीजिए या भगवा चोला उतार दीजिए।Shankaracharya Avimukteshwar alleged on RSS Chief Mohan Bhagwat

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.