शरारत’ की सफलता के बाद आयशा खान को मिला बड़ा मौका, अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी ..

BY-UJJWAL SINGH

बॉलीवुड में जब कोई नया चेहरा धमाल मचाता है, तो उसकी खबर जैसे आग की तरह फैल जाती है. ठीक इसी तरह, आयशा खान का नाम इन दिनों हर तरफ चर्चा में है. हाल ही में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘शरारत’ से आयशा खान ने फैंस का दिल चुरा लिया है। उनके डांस मूव्स, स्टाइल और एक्सप्रेशन को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला है, और अब उनके लिए बॉलीवुड में एक बड़ा मौका सामने आया है.

 ‘शरारत’ ने बनाया स्टार ,अब बिग स्क्रीन पर बड़ा रोल..

‘शरारत’ रिलीज होते ही लाखों व्यूज और तारीफें बटोर चुकी है. इसी कामयाबी के बाद खबरें आ रही हैं कि आयशा खान जल्द ही बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. दर्शकों और फैंस के बीच यह खबर जैसे एक्साइटमेंट का नया सर्किट जोड़ रही है.बॉलीवुड की मशहूर प्रोजेक्ट ‘भागमभाग 2’ के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जो लगभग 20 साल बाद लौट रहा है। 2006 में प्रियदर्शन की फिल्म भागमभाग ने खूब धूम मचाई थी , जिसमें अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की जोड़ी ने कमाल की कॉमिक अमेज़िंग परफॉर्मेंस दी थी. लेकिन अब भागमभाग 2 में कहानी नए अंदाज़ में दिखाई जाएगी.

भागमभाग 2: आयशा खान, मीनाक्षी चौधरी और अक्षय कुमार की ज़बर्दस्त कास्टिंग ..

सूत्रों की मानें तो इस फ्रैंचाइज़ी के सीक्वल में अक्षय कुमार के साथ आयशा खान और मीनाक्षी चौधरी दिखाई देंगी. खास बात यह है कि रिपोर्ट्स के अनुसार आयशा को फिल्म में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है , जो निश्चित रूप से उनके करियर के लिए एक बड़ा ब्रेक साबित होगी. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वह किस किरदार में नज़र आएंगी, लेकिन फैंस की उत्सुकता चरम पर है.वहीं, पहली फिल्म भागमभाग में जो कॉमेडी ट्रायंगल बनाया गया था , वह अब बदले फॉर्मेट में आएगा.अफवाहों के मुताबिक इस बार गोविंदा भाई की जगह ऐक्टर मनोज बाजपेयी को कास्ट किया जा सकता है, लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं आई है.

 आयशा खान की बॉलीवुड जर्नी: छोटे से बड़े सपने तक 

आयशा खान ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत टीवी सीरियल कसौटी ज़िंदगी 2 से जूनियर आर्टिस्ट के रूप में की थी.इसके बाद उन्हें बालवीर रिटर्न्स जैसे प्रोजेक्ट्स में भी देखा गया. लेकिन ‘शरारत’ सॉन्ग ने उन्हें ऐसा प्लेटफॉर्म दिया है, जिससे वो सीधे बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट की तरफ कदम बढ़ा रही हैं. यह उनकी मेहनत और टैलेंट का असली फल है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.