राजनीति का शतरंज मुख्यमंत्री से मिले अभय सिंह

अयोध्या - लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विधायक अभय सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास,जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति,तथा शासन-प्रशासन से जुड़े समसामयिक विषयों पर संवाद हुआ। विधायक अभय सिंह जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और जन अपेक्षाओं से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतत प्रयास करने की प्रेरणा दी। भेंटवार्ता सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में संपन्न हुई।

रिपोर्टर - राहुल पांडेय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.