कलेक्ट्रेट में टावर पर चढ़ा फरियादी

अयोध्या : कलेक्ट्रेट में सुबह 10:00 बजे के करीब उसे समय हड़कंप मच गया जब नजूल कार्यालय के पास बने टावर पर चढ़ा एक फरियादी जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि अभिषेक सिंह के खिलाफ की गई शिकायत में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अभी यह नहीं पता चला है कि अभिषेक अधिकारी हैं या की किसी विभाग में लिपिक। अभिषेक के बारे में पता विस्तृत जानकारी मिलने के बाद ही हो सकेगी। इसकी जानकारी दीवानी कोर्ट न्यायालय के चौकी प्रभारी को तत्काल दी गई।सभी मौके पर पहुंच गए हैं। कलेक्ट्रेट कर्मियों का वादकारियों की भीड़ लगी है। उसे उतारने के लिए मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टर : राहुल पांडेय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.