पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 76 पर कार पीछे से ट्रक में घुसी एक की मौत चार घायल

अयोध्या : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के दहपेल का पुरवा मजरे गुमानीगंज के पास एक बड़ा हादसा हो गया। कार चालक को बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे झपकी आने के कारण कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. अरविंद मौर्या और डॉ. प्रशांत वर्मा ने 56 वर्षीय भीष्म सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों को गंभीर चोटें आने के कारण मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया है। चिकित्सक ने बताया जिसमें से सभी को हेड इंजरी भी है यहां इलाज होना संभव नहीं था जिसके चलते प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार भीष्म सिंह पुत्र बलजीत सिंह (56 वर्ष), किरन सिंह पत्नी भीष्म सिंह (40 वर्ष), श्रेया सिंह पुत्री भीष्म सिंह (24 वर्ष), अंकित सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह (32 वर्ष) निवासी जनपद बलिया और सुमन सिंह पत्नी सत्येंद्र बहादुर सिंह (60 वर्ष) गाजीपुर कार में सवार होकर लखनऊ से बलिया जा रहे थे। तभी यहां हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलने पर थाना कुमारगंज पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी पीड़ित परिवार के सदस्य को दी गई है।
रिपोर्टर : आईबी सिंह
No Previous Comments found.