1.89 लाख नए मतदाता जुड़े-पुनरीक्षण अभियान के बाद मिल्कीपुर,अमानीगंज,हैरिंग्टनगंज में सर्वाधिक 53,781 नाम बढ़े

अयोध्या : अयोध्या में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर सर्वे के बाद जिले में 1,89,567 नए मतदाता जोड़े गए हैं। यह अभियान जिले की पांचों तहसीलों के 11 ब्लॉकों में चलाया गया था। इस दौरान 87,892 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जबकि 50,443 नामों में संशोधन किया गया। -बीएलओ द्वारा किए गए सर्वे में मिल्कीपुर तहसील के तीन ब्लॉकों मिल्कीपुर, अमानीगंज और हैरिंग्टनगंज में सर्वाधिक 53,781 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। यहां 4,804 नाम हटाए गए और 31,775 संशोधन किए गए। इस तहसील में कुल 90,360 डेटा प्रविष्टियां की गईं।बीकापुर तहसील के बीकापुर और तारुन ब्लॉकों के साथ हैरिंग्टनगंजके आंशिक क्षेत्र में 46,817 मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए। इस तहसील में 28,370 मतदाताओं के नाम हटाए गए और 4,517 संशोधन किए गए। बीएलओ द्वारा यहां कुल 79,704 प्रविष्टियां दर्ज की गईं।सदर तहसील के पूरा बाजार, मया बाजार और मसौधा के आंशिक क्षेत्रों में 38,641 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। यहां 20,183 मतदाताओं के नाम हटाए गए और 4,415 संशोधन किए गए। इस तहसील में बीएलओ ने कुल 63,239 डेटा प्रविष्टियां कीं।सोहावल तहसील के मसौधा और सोहावल ब्लॉकों में 25,212 मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए। यहां 19,762 नाम हटाए गए और 5,086 संशोधन किए गए, जिससे कुल 50,060 डेटा प्रविष्टियां हुईं। इसी तरह, रुदौली तहसील के रुदौली और मवई ब्लॉकों में 25,116 मतदाताओं के नाम जोड़े गए, 14,773 नाम हटाए गए और 4,650 संशोधन किए गए। इस तहसील में कुल 44,539 डेटा प्रविष्टियां की गईं। इस प्रकार, पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले भर में कुल 1,89,567 नाम जोड़े गए, 87,892 नाम हटाए गए और 50,443 संशोधन किए गए। बीएलओ द्वारा कुल 3,27,902 डेटा प्रविष्टियां दर्ज की गईं।
रिपोर्टर : दीपक कुमार
No Previous Comments found.