दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई, 57 पेपर बम और 356 सुतली बम बरामद।

अयोध्या - खण्डासा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 अक्टूबर 2025 को की गई, जिसमें 57 पेपर बम और 356 सुतली बम बरामद किए गए। अभियुक्त को अंजरौली रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से पकड़ा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण, उपयोग और बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत खण्डासा पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान मेराज अहमद (38 वर्ष) पुत्र शाह मोहम्मद के रूप में हुई है, जो ग्राम अंजरौली, थाना खण्डासा, जनपद अयोध्या का निवासी है। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी सामग्री मिली। पुलिस ने अभियुक्त मेराज अहमद के खिलाफ थाना खण्डासा में मु0अ0सं0 219/25 धारा 288 बीएनएस और 5/9 बी विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज किया है। नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक हर्दोष सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष गुप्ता, कांस्टेबल संदीप पाल कांस्टेबल अमित तिवारी, महिला कांस्टेबल आकांक्षा दूबे और होमगार्ड सतीश गुप्ता शामिल थे।
रिपोर्टर - सुनील तिवारी
No Previous Comments found.