हिन्दू जागरण सम्मेलन का हुआ आयोजन
अयोध्या - मंडल क्षेत्र के हलियापुर में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिन्दू जागरण सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के संयोजक एवं अंतर्राष्ट्रीय सप्त ऋषि अखाड़ा परिषद के महामंत्री तथा उदासीन संगत अमांवा के महंत स्वामी दयानंद मुनि महाराज ने कार्यक्रम में पहुंचकर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दयानंद मुनि महराज का पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।हलियापुर में संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदू महासम्मेलन रविवार को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच प्रण मे सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य आदि बिंदुओं पर क्षेत्र प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के धर्म जागरण समन्वय केन्द्र भारती भवन लखनऊ पंडित अभय कुमार ने अपने संबोधन में जाति के भेदभाव से बचने को कहा और हिंदूओं को एकजुट होने की बात कही। तथा स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक डाक्टर अवधेश तिरपाठी ने कहाकि हिंदू, जो भूले भटके हैं घर वापसी के माध्यम से हिंदू धर्म में लाया जाएगा। हिंदू जागरण का कार्यक्रम देशभर में सभी न्याय पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा साल भर चलेगा। वहीं दयानंद मुनि ने कहा कि जिस प्रकार सोने चांदी के बर्तन भी रखे रखे मैले हो जाते हैं। कीमती कपड़े भी रखें रखे खराब हो जाते हैं। उसी प्रकार हिंदू समाज काफी दिनों से सोया हुआ है। हिंदुओं को जागृत करना है। इसी आशय को लेकर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसी कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू शक्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष आनंद ने पहुंचकर हिन्दूओं को एकजुट होने की बात कही। इस मौके पर जगजीवन सिंह,नीलम सिंह, रामदीन गौतम, जितेन्द्र सिंह,चिरंजीव आर्य,तिरपुरारी दत्त,अखिलेश,दुर्गेश,बृजनंदन, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर - आईबी सिंह

No Previous Comments found.