स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा बैठक मंडलायुक्त सभागार में हुई आयोजित
अयोध्या : अपर मुख्य सचिव,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा,उत्तर प्रदेश शासन श्री अमित कुमार घोष की अध्यक्षता में दिनाॅक 17 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10ः30 बजे से अयोध्या,देवीपाटन एवं प्रयागराज मण्डल के समस्त जनपदों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा मंडलायुक्त सभागार अयोध्या में की गयी। उक्त बैठक में मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ पिंकी जोएल,आयुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या,महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य,महानिदेशक परिवार कल्याण एवम् महानिदेशक प्रशिक्षण,प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन तथा मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
मंडलीय समीक्षा बैठक के पूर्व दिनांक 13 से 15 दिसंबर 2025 के मध्य अयोध्या,देवीपाटन एवं प्रयागराज मंडल के समस्त जनपदों की 3000 से अधिक चिकित्सा इकाइयों का मंडलीय अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के नेतृत्व में स्थलीय पर्यवेक्षण कराया गया। पर्यवेक्षण के अंतर्गत अयोध्या मंडल के द्वारा प्रयागराज मंडल के चार जनपदों के 61 ब्लॉकों,प्रयागराज मंडल के द्वारा देवीपाटन मंडल के चार जनपदों के 44 ब्लॉकों तथा देवीपाटन मंडल के द्वारा अयोध्या मंडल के पांच जनपदों के 62 ब्लॉकों की स्वास्थ्य इकाइयों,नगरीय स्वास्थ्य इकाइयों एव जिला स्तरीय चिकित्सालयों का स्थलीय पर्यवेक्षण किया गया।
समीक्षा बैठक में तीनों मण्डलों के अपर निदेशक,समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी,समस्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/अधीक्षिका,जिला पुरूष/महिला/संयुक्त चिकित्सालय, रीजनल मैनेजर,मण्डलीय क्वालिटी कन्सलटेन्ट,समस्त मण्डलीय परियोजना प्रबन्धक एवं लेखा प्रबन्धक एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धक एनएचएम के साथ साथ राज्य स्तरीय पर्यवेक्षण दल के सदस्यों एवम् महाप्रबंधक एनएचएम द्वारा प्रतिभाग किया गया।
अपर मुख्य सचिव,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा,उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निम्न निर्देश दिये गयेः-
1. सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर ईडीएल के अनुरूप दवायें उपलब्ध रहें।
2. डीवीडीएमएस पोर्टल के माध्यम से माॅग पत्र प्रेषित किया जाये।
3. निष्प्रयोज्य एम्बुलेंन्स (102/108) को नीलामी कर धनराशि सरकारी खाते में जमा करायें।
4. सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर सिटीजन चार्टर बनाया जाये तथा स्टाफ की तैनाती मानक के अनुरूप रहें।
5. नियमानुसार सारे रिकार्ड, रजिस्टर बनवायें जायें।
6. समस्त अपर निदेशक,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभी एसएनसीयू/ एनबीएसयू की नियमित जाॅच करें तथा मानक के अनुसार क्रियाशील करायें l
7. सभी स्वास्थ्य इकाइयों का एनक्यूएएस कराया जायें।
8. डाइलेसिस यूनिट को नियमानसुार संचालित कराया जायें।
9. माननीय मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में मेडिकल आफीसर,एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता शत प्रतिशत सुनिश्चित कराई जाये एवम् प्रचार-प्रसार सामग्री,साइनेज लगा हो,जिससे वहाॅ पर सुविधायें लेने के लिये लाभार्थी आसानी से पहुॅच सके।
10. समस्त जिला/सामु0/प्राथ0 स्वा0 केन्द्र पर पार्किगं एवम् हर्बल गार्डेन की सुविधा होनी चाहियें।
11. लाभार्थी से फीडबैक लिया जाये।
12. समस्त अपर निदेशक,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ करने के लिये समय-समय पर स्टाफ को रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिये जाने का सुझाव दिया गया।
उक्त समस्त गतिविधिया राज्य स्तर से डॉ संजू अग्रवाल, निदेशक पी0एच0सी0 एवं डॉ वी0पी0 सिंह संयुक्त निदेशक (कार्मिक एवम् अभिलेख दर्शन) एवं डॉ अनामिका मिश्रा महाप्रबंधक अनुश्रवण एवं मूल्यांकन राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया ।
अपर निदेशक,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अयोध्या मण्डल तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या डॉ सुशील कुमार बानियान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया
रिपोर्टर : विपिन शुक्ला

No Previous Comments found.