मिल्कीपुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार रावत ने अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद से की मुलाकात

मिल्कीपुर अयोध्या : पूर्व अपर परिवहन आयुक्त एवं एवं भाजपा नेता मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से भावी विधानसभा प्रत्याशी के रूप में चर्चित सुरेंद्र कुमार रावत ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह एवं अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने संजय प्रसाद को उनके हालिया अपर मुख्य सचिव पद पर प्रोन्नति की हार्दिक बधाई दी और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया।

       मुलाकात के दौरान सुरेंद्र कुमार रावत ने विशेष रूप से आगामी बोर्ड परीक्षाओं का जिक्र करते हुए मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं और इस संवेदनशील समय में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बिजली कटौती जैसी समस्या से जूझना न पड़े। 
निर्बाध बिजली आपूर्ति से न केवल परीक्षा की तैयारी में सहायता मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के निवासियों को भी रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ी राहत प्राप्त होगी।सुरेंद्र कुमार रावत ने संजय प्रसाद से अनुरोध किया कि इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि मिल्कीपुर के लोगों को बिजली संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा, "मिल्कीपुर क्षेत्र के विकास और निवासियों की सुविधा मेरी प्राथमिकता है। बोर्ड परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण समय में बिजली व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। संजय प्रसाद ने मुलाकात के दौरान सुरेंद्र कुमार रावत की शुभकामनाओं का स्वागत किया और क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब सुरेंद्र कुमार रावत मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रूप से जनसंपर्क बढ़ा रहे हैं और आने वाले समय में राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

रिपोर्टर : सुनील तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.