रुदौली ओवरब्रिज पर बैटरी रिक्शा में लगी आग: चालक-सवारियां सुरक्षित, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

अयोध्या : अयोध्या जिले की रुदौली तहसील में एक बैटरी रिक्शा में आग लगने की घटना सामने आई है। रुदौली मार्केट के पास ओवरब्रिज पर चल रहे एक बैटरी रिक्शा में अचानक आग लग गई। इस घटना में रिक्शा चालक और सभी सवारियां सुरक्षित बच गए।

आग लगते ही रिक्शा चालक और सवारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत रिक्शे से नीचे उतर गए। इस त्वरित कार्रवाई के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू
पाया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बैटरी
रिक्शा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिलहाल, रिक्शा चालक और सभी सवारियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है।

रिपोर्टर : दीपक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.