सामाजिक कार्यकर्ता ने खिचड़ी भोज के साथ जरूरतमंदों को बांटा कंबल।
अयोध्या - क्षेत्र के इंछोई पूरे कोंदलहिया गांव निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता रज्जन दुबे ने गुरुवार को विगत वर्षों की भांति खिचड़ी भोज के साथ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए।कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य काशीनाथ मिश्र ने कहा कि जिस प्रकार खिचड़ी में अनेक प्रकार के अन्नो का मिश्रण होता है, उसी प्रकार समाज में बिना किसी भेद-भाव सभी वर्गों के लोगों का भी मिश्रण होना चाहिए। मकर संक्रांति हमें एकता के सूत्र में बांधने का बांधने का संदेश देता है। आयोजक रज्जन दुबे ने कहा कि निर्धन व बेसहारा लोगों की सहायता करने वालों की भगवान भी मदद करता है और उन्हें किए दान पुण्य फल भी मिलता है साथ ही उन्हें गरीबों की मदद करने से अपार खुशी मिलती है। उन्होंने इंछोई, पूरे राम चरन दूबे, पूरे रजऊ मिश्र, फुकनवापुर, कोंदलहिया, पूरे जोरई मिश्र,राजा का पुरवा आदि गांवों के सैकड़ों जरूरतमंदों को खिचड़ी भोज में आमंत्रित कर उच्च गुणवत्ता का कंबल प्रदान किया। कंबल वितरण के दौरान मुख्य रूप से भवानी फेर मिश्र, वेद प्रकाश द्विवेदी, बंशीधर द्विवेदी, राकेश तिवारी, मोहित मिश्रा, सत्यदेव दुबे, राम गुलाम दूबे, राम संजीवन दूबे, राम प्रगट रावत, राम चंद्र तिवारी, संतोष मिश्रा, बीरू सिंह, रमा शंकर मिश्रा, सुबेदार सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर - सुनील तिवारी

No Previous Comments found.