जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 62 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गांव में तनाव

मिल्कीपुर : कुमारगंज थाना क्षेत्र के चौधरीपुर गांव में जमीन के मामूली विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतक जमुना प्रसाद यादव के पुत्र आसाराम यादव ने थाना कुमारगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आज सुबह 11:30 बजे उपरोक्त गांव निवासी राम विशाल पुत्र देवनारायण, देवनारायण पुत्र जगदंबा प्रसाद यादव, अनीता पुत्री देवनारायण, सुनीता पुत्री देवनारायण, गीता पुत्री देवनारायण लाठी डंडे के साथ एकजुट होकर आए और मेरे पिता जमुना प्रसाद पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि मेरे पिता अपने दरवाजे पर बैठे ही थे कि अचानक विपक्षी लोग सर पर वार कर दिए जिससे उनकी मृत्यु हो गई। परिवार वालों का कहना है कि जमीन कब्जेदारी का विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और अंततः उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र आसाराम यादव ने कुमारगंज थाने में लिखित शिकायत दी है। वहीं ग्रामीणों ने बताया तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जमीन से जुड़ा प्रतीत होता है फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जिन लोगों पर आरोप है उन्हें हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। 

रिपोर्टर : सुनील तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.