अनियंत्रित बोलेरो अंधेड़ को मारी टक्कर हालात गंभीर
अयोध्या : हलियापुर जगदीशपुर अयोध्या नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से 45 वर्षीय सुरेंद्र बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डॉक्टरों द्वारा इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है । घटना के मुताबिक मंगलवार की दोपहर लगभग ढाई बजे सुरेंद्र बहादुर सिंह पुत्र माता बख्श सिंह निवासी जरई कला उम्र लगभग 45 वर्ष ई रिक्शा से अयोध्या नेशनल हाईवे पर हलियापुर की तरफ जा रहे थे कि अचानक बोलेरो संख्या यू पी 32 एल के 1329 अचानक ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे सुरेंद्र बहादुर गंभीर रुप से घायल हो गए टक्कर मारने के बाद में गाड़ी चालक रमाशंकर गाड़ी लेकर फरार हो गए बताया जाता है कि रमाशंकर पूरे हित लाल तिरहुंत में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं घायल अवस्था में चोटिल को बी एच एल जगदीशपुर में इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर हालत अच्छी न होने के कारण जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है पीड़ित के भाई श्री चंद्र सिंह ने थाना अध्यक्ष हलियापुर को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष बंदना अग्रहरि ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : आई बी

No Previous Comments found.