अवसान माई की पूजा कर महिलाओं ने की क्षेत्र के खुशहाली की कामना

अमानीगंज :  क्षेत्र के चिरौली गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर गुरुवार को अवसान माई के सामूहिक दुरदुरिया पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुरदुरिया में भारी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया तथा क्षेत्र और समाज की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। 

    पूजन करने वाली सुहागिन महिलाओं ने दुरदुरिया कार्यक्रम में अवसान माई की कहानी सुनी और पूजन कर  लाई, चना व गुड़ का प्रसाद ग्रहण किया। 
     इस मौके पर दयाशंकर पांडेय, अमरेष यादव उर्फ राजन, सत्यनारायण सिंह, सतीश पांडेय, अंकित तिवारी, विनय शुक्ला, संतोष सिंह, विनय सिंह, अरविंद सिंह, अश्वनी चौरसिया, अनुराग सिंह, पप्पू सिंह, देव प्रकाश शुक्ला, तौसीफ, राजू सिंह, अनीश, रामजीत चौरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

रिपोर्टर :  सुनील तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.