फर्जी परिवार रजिस्टर की नकल बनाते दबोचा।
अयोध्या - खंडासा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पूरे उदलू गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को फर्जी तरीके से परिवार रजिस्टर की नकल बनाते समय पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव निवासी घोड़वल थाना कुमारगंज के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने पकड़े गए व्यक्ति को खंडासा पुलिस के हवाले कर दिया। ग्राम पंचायत सचिव विकास कुमार ने खंडासा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस आरोपी का शांति भंग में चालान कर मामले की जांच कर रही है।पंचायत सचिव विकास कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 फरवरी को ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर के पूरे उदलू में एक व्यक्ति जिसका नाम वीरेंद्र श्रीवास्तव है गलत तरीके से परिवार रजिस्टर की नकल बनाते हुए ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया है, उक्त गलत कृत से ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में अवांछित व्यक्तियों के नाम दर्ज हो जाएंगे, जिससे मतदान प्रक्रिया को गलत ढंग से प्रभावित होने की संभावना बनी रहेगी, उन्होंने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध सरकारी दस्तावेजों को कूट रचित ढंग से बनाना आदि के लिए प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र में दर्शाया गया है कि उक्त व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से किस्मतुल, आफरीन बानो, जाकिर मोहम्मद, नफीस, शहाबुद्दीन, नजमा बानो आदि का फर्जी परिवार रजिस्टर नकल जारी किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी का शांति भंग में चालान किया गया है, खंड विकास अधिकारी की जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर - सुनील तिवारी

No Previous Comments found.