हाईवे पर कार ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर.अयोध्या में 50 मीटर तक घसीटा, पुलिस कार चालक की पहचान कराने में जुटी
अयोध्या : रायबरेली नेशनल हाईवे पर बरई पारा के पास सोमवार शाम को तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुजुर्ग को साइकिल समेत करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या की ओर से आ रही कार ने पीछे से साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और ग्राम प्रधान हृदेश यादव ने तत्काल डायल 112 और एंबुलेंस सूचना दी। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस लगभग आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए जिले के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना कुमारगंज पुलिस को दे दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसकी साइकिल में एक सफेद झोला टंगा हुआ था और जेब से गिरे रुपये सड़क पर बिखरे मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों का अनुमान है कि मृतक तेंधा या बड़ी नहर क्षेत्र के आसपास के किसी गांव का निवासी हो सकता है और कुमारगंज बाजार की ओर खरीदारी के लिए जा रहा था। पुलिस ने शव को
अस्पताल में सुरक्षित रखवाते हुए पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास
तेज कर दिए हैं। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी तस्वीर प्रसारित की जा रही है।
रिपोर्टर : दीपक


No Previous Comments found.