धूमधाम से मनाया गया बीआरएस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
अमानीगंज : क्षेत्र के बीआरएस पब्लिक स्कूल शिवनगर सरौली का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक हरिश्चंद्र शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। स्कूल के नन्हे मुन्ने छात्रों ने अनेक मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थापक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत से पढ़ाई करके क्षेत्र और संस्था का नाम रोशन करें।यह मंच हमारे उन सभी छात्रों के लिए है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से हमारे विद्यालय का नाम रोशन किया है। मैं उन सभी छात्रों को बधाई देता हूँ। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, अतिथियों ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। प्रबंधक डॉ संदीप शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शंकरनाथ सिंह ने किया।
इस मौके पर संत भीखादास महाविद्यालय के संस्थापक डॉ एनसी तिवारी, दरबारी लाल शिक्षण संस्थान के संस्थापक कृष्ण कुमार लाल श्रीवास्तव, अधिवक्ता अरविंद पाण्डेय, समाजसेवी भवानी फेर मिश्र, राकेश तिवारी, डॉ शैलेश कुमार, अरूण द्विवेदी, राम दत्त तिवारी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर : सुनील तिवारी

No Previous Comments found.