कृषि राज्य मंत्री औलख ने कुमारगंज विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया: मछली पालन और खेती में इनोवेशन पर जोर दिया, वैज्ञानिकों से की चर्चा
अयोध्या : प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बुधवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से सघन मछली पालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया और कहा कि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। दौरे के दौरान मंत्री औलख के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह, निदेशक प्रसार राम बटुक सिंह तथा कृषि महाविद्यालय के डीन धीरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया।
रिपोर्टर : दीपक

No Previous Comments found.