थाने के बगल खड़ी ई-रिक्शा से चार बैट्री गायब

अयोध्या - मंडल क्षेत्रके हलियापुर स्थित तिरहुत मोड़ चौराहा कस्बे में थाने के बगल घर के सामने खड़ी ई-रिक्शा संख्या UP44BT8026 से अज्ञात चोर चार बैट्री ले उड़े।थाने के पास तिरहुत मोड़ पर मकान बना कर रह रहे क्षेत्र के पिपरी निवासी रामसिंह पुत्र सत्य बक्श सिंह बुधवार शाम लगभग सात बजे ई-रिक्शा घर के सामने खड़ी कर परिवार सहित अपने दादा के नाती की बरात चले गए गुरुवार सुबह जब वह वापस घर पहुंचे तो ई-रिक्शा के बैट्री बक्से का ताला तुटा हुआ दिखा जब बाक्स खोलकर देखा तब पता चला कि चारों बैट्री गायब थी  वहीं बगल में बीसी प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी फुटेज में गुरुवार रात लगभग दो बजकर बीस मिनट पर कार खड़ी कर चार युवक रिक्शा की बैट्री खोलते हुए दिखे जिसकी तहरीर पीड़ित राम सिंह ने स्थानीय थाने पर दी है।इस संबंध में थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि तहरीर मिली है कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्टर - आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.