महिलाओं के सम्मान में रैली का हुआ आयोजन

अयोध्या - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार ने राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आरोग्य मित्र निहारिका राव एवं रीना गुप्ता आशा को अच्छे कार्य हेतु सम्मानित किया साथ ही महिलाओं के सम्मान में रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ पी सी भारती ने हरी झंडी देकर रवाना किया यह रैली एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर डॉ नीरज शर्मा,विक्रांत वैश्य,मेला सहायक अनिल सिंह,योगेंद्र तिवारी लिपिक,कंप्यूटर ऑपरेटर रेशु शुक्ला,एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की ट्यूटर,छात्राएं,आशाए एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - विपिन शुक्ला 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.