बाइक टक्कर में दो युवक घायल : अमानीगंज में एक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया

अयोध्या - अमानीगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय कुमारगंज ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, हलियापुर थाना क्षेत्र के सिकरी रंगवा निवासी राकेश कुमार अपने साथी सोनू के साथ बाइक से जगदीशपुर की ओर जा रहे थे। गौहनिया के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों के परिजनों को सूचना दी और दोनों को इलाज के लिए संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय कुमारगंज की इमरजेंसी में तैनात डॉ. गनेश ने बताया कि राकेश कुमार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं,जबकि सोनू के चेहरे पर चोट लगी है ! राकेश की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। सोनू का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही जारी है।

रिपोर्टर - दीपक कुमार 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.