अयोध्या पुलिस का वृहद जागरूकता अभियान- मिशन शक्ति फेज-05
अयोध्या : जनपद अयोध्या में महिलाओं एवं बालिकाओं/छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के द्वितीय चरण के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ0 गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अयोध्या पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों, बाजारों, मेलों, चौक-चौराहों एवं ग्राम क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने प्रतिभागियों को महिला अधिकारों, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव के तरीकों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान किया जा रहा है।
जागरुक बनें, सुरक्षित रहें।
सभी स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों - 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (स्वास्थ्य सेवाएं), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 1930 (साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन), 1076 (सीएम हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया गया और किसी भी आपात स्थिति में इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
प्रासंगिक विषयों पर मार्गदर्शन
o गुड टच – बैड टच की जानकारी।
o घरेलू हिंसा व उससे संबंधित कानूनी प्रावधान।
o साइबर अपराधों के खतरों और उनसे बचाव के उपाय।
o शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ।
अयोध्या पुलिस ने इन कार्यक्रमों के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता है और पुलिस सदैव उनके सहयोग एवं संरक्षण के लिए तत्पर है।*
#MissionShakti5 #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन
मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका
जनपद के प्रत्येक थाने पर नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र कार्यरत हैं। इन केंद्रों पर महिलाओं को त्वरित सहायता, परामर्श, शिकायत निस्तारण एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
रिपोर्टर : आईबी सिंह

No Previous Comments found.