श्रीमद्भागवत कथा के जनजागरण के लिए निकली गई कलश यात्रा
अयोध्या : अमानीगंज विकासखंड के जगन्नाथपुर में बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
कथा व्यास आचार्य कौशल किशोर मिश्र ने श्रद्धालुओं को पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा के महात्मय का रसपान कराया।
श्रीमद्भागवत कथा के जनजागरण के लिए गाजे-बाजे के साथ कथा पाण्डाल से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, बूढ़े बच्चे सम्मिलित हुए। कलश यात्रा जगन्नाथपुर से वीसा का पुरवा चौराहा होते हुए गोमती नदी के तट पर स्थित दण्डेश्वर महादेव मंदिर कोक्षित पहुची जहां पर विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ।यात्रा वापस होने पर आचार्यों ने यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कराई। इस अवसर पर मुख्य यजमान श्रीमती सावित्री देवी, श्रीकांत पाण्डेय , गौरव मिश्रा, सुधीर कुमार पाण्डेय, वेद प्रकाश पाण्डेय, नीरज कुमार पांडे, उप जिलाधिकारी वेद प्रकाश पाण्डेय, श्रेयांश, अनमोल, वेदांश, सुनील कुमार तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : सुनील तिवारी

No Previous Comments found.