कुमारगंज अस्पताल में मरीजों को दी सेवा, सामाजिक संदेश

अयोध्या : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय तिवारी ने शनिवार को अपने छोटे बेटे शिवाय के दूसरे जन्मदिन के अवसर पर कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।

उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल बांटे। इस अवसर पर संजय तिवारी ने कहा कि जन्मदिन जैसे शुभ अवसर पर व्यक्तिगत उत्सव मनाने के बजाय जरूरतमंदों की सेवा करना अधिक सार्थक होता है।

इस मौके पर अस्पताल के सीएमएस डॉ. रवि पाण्डेय, डॉ. अनमोल पाठक, सभासद विकास सिंह, रवि पाण्डेय शिवनाथपुर और राहुल तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संजय तिवारी की इस पहल की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ऐसी सेवाभावी गतिविधियां समाज में सकारात्मक
संदेश देती हैं। संजय तिवारी कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और समय-समय पर जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते रहते हैं।

रिपोर्टर : दीपक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.