क्षेत्र पंचायत की बैठक में 5.45 करोड़ की कार्य योजना पास बैठक में अनुपस्थित विभागों को कारण बताओ नोटिस

अमानीगंज : विकास खंड के सभागार में शनिवार को ब्लाक प्रमुख श्रीदेवी की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत की बैठक  में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र पंचायत के विकास की 5.45 करोड़ की कार्य योजनाओं का प्रस्ताव पास हुआ। कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की। खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्र ने अनुपस्थित विभागों को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

विधायक चन्द्रभानु पासवान ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हम सभी को निरंतर करते रहना है‌। लोगों की जो भी समस्याएं आईं हैं सभी का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाएगा। जो भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित है उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता पवन सिंह ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए लोगों को भटकना न पड़े इसके लिए कृषि विभाग के कर्मचारी गांव गांव जाकर किसानों की आनलाइन करायें। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन‌ पांडेय ने ग्राम प्रधानों द्वारा कराए गए विकास कार्य के भुगतान का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों का तीन-तीन वर्षों से लाखों का बकाया चल रहा है, फिर भी भुगतान नहीं हो रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मिशन यादव  ने राशन कार्ड की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहले यूनिट काट दी जाती है फिर जोड़ने के लिए अवैध वसूली की जाती है। आपूर्ति एवं विद्युत विभाग की अनुपस्थिति पर जनप्रतिनिधि की नाराज़गी के बाद बीडीओ ने संबंधित विभाग को कारण बताओं नोटिस जारी किए जाने कानिर्देश दिया। सहायक विकास अधिकारी कृषि राजकुमार सिंह के बिना किसी सूचना अनुपस्थित रहने पर बीडीओ ने उप निदेशक कृषि डा पीके कनौजिया को अवगत कराया उन्होंने ने कहा कि पत्र भेजिये एक दिन का वेतन रोका जाएगा। पाकड़पुर के सफाई कर्मचारी राज कुमार के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में शंभू सिंह, राजेश सिंह, जितेंद्र सिंह, सियाराम रावत, अजय सिंह, अखंड पांडेय, रितुराज पांडेय, बजरंग सिंह , समर बहादुर सिंह , दिलीप श्रीवास्तव, महेश कुमार, आकाश मोहन, अतुल कुमार, मुफीद खान तथा ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर : सुनील तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.