प्रा0 वि0 हलियापुर प्रथम स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली
अयोध्या : आज प्रा0 वि0 हलियापुर प्रथम में शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान की रैली निकाली गई छात्र-छात्राएं व शिक्षकों में एक अद्भुत चमक दिखाई दे रही थी। छात्र छात्राओं ने गगन भेदी नारे लगाते हुए आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे।
मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चल कर नाम लिखाओ। आदि नारों के साथ बच्चे व शिक्षकों ने गाँव रैली निकाल कर अभिभावकों से सम्पर्क कर बच्चों के नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया इस अवसर पर राज बख्श मौर्य अध्यक्ष उ प्र प्रा शि संघ/प्रधानाध्यापक ,अशोक कुमार पाण्डेय, इलफाम खान, रंजना,देवेन्द्र कुमार,बिंदू सिंह, रिंकी सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्टर : आईबी सिंह


No Previous Comments found.