लोकसभा में अमेठी से लोकप्रिय सांसद किशोरी लाल शर्मा ने क्षेत्र से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण जनहितकारी मुद्दे को प्रमुखता से सदन में उठाया

अयोध्या : डिब्रूगढ़–नई दिल्ली अप एवं डाउन ट्रेन, जो लखनऊ, वाराणसी, बलिया एवं हाजीपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है, उसका ठहराव रायबरेली एवं अमेठी जैसे महत्वपूर्ण जनपदों में नहीं है। इसके कारण इन क्षेत्रों के लाखों नागरिकों को इस महत्वपूर्ण रेल सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यह भी उल्लेखनीय है कि सामान्यतः इस ट्रेन का ठहराव लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर बताया जाता है, किन्तु इसके मार्ग में ऐसे कई स्टेशन भी हैं जहाँ यह ट्रेन 30 से 90 किलोमीटर के अंतराल पर भी रुकती है। ऐसे में अमेठी एवं रायबरेली जैसे शैक्षिक एवं औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों को इस सुविधा से वंचित रखना न्यायसंगत नहीं है।

रायबरेली एवं अमेठी दोनों ही महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन हैं, जहाँ NTPC, रेल कोच फैक्ट्री तथा राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट (अमेठी) जैसे प्रमुख संस्थान स्थित हैं। इन संस्थानों के कारण देशभर से कर्मचारी, छात्र एवं यात्रियों का निरंतर आवागमन बना रहता है। साथ ही, रायबरेली–अमेठी क्षेत्र को पूर्वोत्तर भारत से जोड़ने वाली यह एकमात्र सीधी ट्रेन है, जिससे इसकी उपयोगिता और अधिक बढ़ जाती है।

अमेठी एवं रायबरेली में अनेक शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक इकाइयाँ एवं बड़ी संख्या में यात्रियों की नियमित आवाजाही होती है। यदि इस ट्रेन का ठहराव इन स्टेशनों पर सुनिश्चित किया जाता है, तो इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों, श्रमिकों, व्यवसायियों एवं आमजन को अत्यंत लाभ मिलेगा।

रिपोर्टर : इंद्र बहादुर सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.