दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत

अमानीगंज : खंडासा थाना क्षेत्र के बरियारपुर जाफर नगर सड़क पर गुरुवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ही पूरे फौजदार मजरे महुआ गांव निवासी अमरनाथ (27) के रूप में हुई। इनायत नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

बताया गया कि दोनों मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। एक बाइक सवार अमरनाथ पुत्र माता प्रसाद अचेतावस्था में सड़क के किनारे पड़े रहे, कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर भेजवाया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के नाक से खून बह रहा था। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। दूसरे बाइक सवार की बाइक भी घटनास्थल से लोग पिकअप वाहन से लादकर लेकर चले गए। मृतक के तीन बच्चे हैं। 
10 माह पूर्व जमीन के विवाद में मृतक के भाई प्रेमनाथ और मां कुंता देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के नामजद पांच अभियुक्त अभी जेल में निरूद्ध है। अब अमरनाथ की मौत के बाद परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना से परिवार को गहरा सदमा लगा है, परिवारीजन चीख चिल्ला रहें हैं।

रिपोर्टर : सुनील तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.