समाजसेवी राजन पांडेय ने अग्निपीड़ितों को पहुंचाई त्वरित सहायता

मिल्कीपुर : मिल्कीपुर विधानसभा के कुंभी पूरे डंडियां व बोडेपुर ग्रामसभा में लगी अचानक आग से 10 यादव और 1 दलित परिवार  की पूरी गृहस्थी कई जानवरों के साथ जल कर खाक  हो गई। 

जिसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी राजन ने परिवारों के मध्य पहुंचकर सभी पीड़ित परिवारों को दरी, चद्दर, कंबल तथा 500 500 और 1000-1000 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई तथा आगे भी हर यथासंभव मदद का आश्वासन देकर उनके दुखो को कम करने का प्रयास किया। 
राजन ने दूरभाष पर बताया कि अग्निकांड से पर बताया की अग्निकांड से प्रभावित परिवार के तन पर मौजूद कपड़ा के सिवा कुछ नहीं बचता है इसलिए उनके द्वारा पिछले 20सालों से अग्निकांडो मे मदद पहुंचाई जा रही है। 
उन्होंने नेताओं से अपील की है की आप लोग भी इन लोगो की मदद के लिए आगे आइए क्योंकि इन्ही लोगो के वोटों के बदले आप राजा बनते है लेकिन मदद के बजाय आजकल के नए नेता दारु पैसा मुर्गा के बदले वोट लेना ज्यादा पसंद करते हैं जो की बिल्कुल गलत है। 
राजन ने अपने विरोधियों को ललकारते हुए कहा कि जो लोग मेरे ऊपर टिप्पणी करते हैं कि उनके द्वारा दिए गए 1000 रुपए में क्या होता है वह लोग जाकर अग्निपीड़ित परिवार से पूछे क्योंकि परिवार को उसे पैसे की वजह से 2 दिन खाने की चिंता नहीं करनी पड़ती है।  
अग्निपीड़ित परिवारों की मदद के बाद समाजसेवी राजन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार राज नारायण पांडेय के परिजनों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया क्योंकि हाल में राजनारायण पांडेय के बड़े पिता जी का आकस्मिक निधन हो गया था
राजन पांडेय के साथ त्रिलोकीनाथ पांडेय, अनिल मिश्रा, सोनू तिवारी,  जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय,बब्बू पांडेय , सुरेंद्र शुक्ला, अभिमन्यु मिश्रा,सुनील मौर्य ,राहुल जाटव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 

रिपोर्टर : सुनील तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.