खंडासा थाना में मिशन शक्ति केंद्र सहित कई सुविधाओं का भव्य उद्घाटन, 27 चौकीदारों को एसएसपी ने किया सम्मानित
अयोध्या : जनपद के खंडासा थाना परिसर में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने विभिन्न जनहितकारी सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विवेचक कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन के बाद एसएसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है, और मिशन शक्ति केंद्र व महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी द्वारा क्षेत्र के 27 चौकीदारों को साफा, सीटी, वेंत एवं टार्च भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने चौकीदारों की भूमिका को ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी सतर्कता से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
इस मौके पर एसपी आरए बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सोनकर महिला कांस्टेबल आकांक्षा दुबे रीना यादव दीपांशी पूजा सिंह पूजा दीक्षित खांडसा चौकी प्रभारी मनोज त्रिपाठी महेंद्र कुमार हरदोष सिंह सिंगर यमुना प्रसाद तिवारी अभिषेक सिंह रजनीश कुमार सहित सर्किल के तीनों थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और स्थानीय लोगों की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे कानून व्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
रिपोर्टर : सुनील तिवारी


No Previous Comments found.