बाजार जा रहे अधेड़ की ग्यारह हजार लाइन की चपेट में आने से हुई मौत
अयोध्या : मंडल हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय मजरे फतेपुर में रविवार विद्युत पोल के पास से गुजर रहे एक अधेड़ की विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार लगभग साढ़े तीन बजे जनपद अमेठी के मटियारी कला निवासी हरख बहादुर सिंह उर्फ (बब्लू)उम्र लगभग चालीस वर्ष पुत्र अचल बहादुर सिंह फत्तेपुर बाजार जा रहे थे कि रास्ते में पूरे पांडेय मजरे फत्तेपुर के पास बाबा बलदेव दास मंदिर के बगल लगे विद्युत पोल के पास से गुजरे
तभी वह वहां से गुज़री ग्यारह हजार लाइन के विद्युत करंट की चपेट में आ गये जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
घटना की खबर सुनकर परिजनों में हाहाकार मच गया। वहीं इस संबंध में जानकारी करने पर थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि विधिक कार्यवाही बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है उक्त युवक बजार जा रहा था रास्ते में बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी मृतक के पिता ने तहरीर दी है।
रिपोर्टर : इंद्र बहादुर सिंह

No Previous Comments found.