समीक्षा अधिकारी बनने वाली दिव्या को बधाइयों का तांता
अमानीगंज : क्षेत्र के तुलापुर गांव निवासी दिव्या सिंह के समीक्षा अधिकारी बनने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मंगलवार सुबह जैसे ही वह अपने पैतृक गांव पहुंची उनके घर पर बधाई देने के लिए लोग पहुंचने लगे। लोगों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाकर बधाई दी। तुलापुर गांव में पहली बार कोई प्रशासनिक पद पर चयनित हुआ है।
दिव्या की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। दिव्या बचपन से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने एकेडमिक परीक्षाओं में भी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।
मीडिया से बातचीत में दिव्या ने बताया कि उन्होंने हाई स्कूल और इंटर की पढ़ाई अयोध्या शहर के कनौसा कॉन्वेंट स्कूल से उत्तीर्ण किया है। इसके बाद उन्होंने स्नातक और परास्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रहण की। 2024 की पीसीएस परीक्षा में उन्होंने प्री पास किया था लेकिन मुख्य परीक्षा में वह सफल नहीं हो सकीं थी। 2025 की भी पीसीएस परीक्षा में प्री पास कर मुख्य परीक्षा दिया है। दिव्या ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को संदेश देते हुए कहा है कि धैर्य और कठिन परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी एक दो असफलता के बाद लोग धैर्य छोड़ देते हैं जिससे उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाती। धैर्य से परिश्रम करने वाले छात्रों को एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि नोट्स बनाकर समय सारणी के अनुसार पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने पहले प्रयास में ही यह परीक्षा पास की है उनके पिता रमेश सिंह प्रतिष्ठित ठेकेदार व माता आशा सिंह गृहगी है। भाजपा नेता व प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, बृजेश सिंह, महेश तिवारी, कुलदीप सिंह, शिवनाथ यादव, अजय सिंह आदि ने लड्डू खिलाकर बधाई दी। इसके पहले रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी।
रिपोर्टर : सुनील तिवारी


No Previous Comments found.