अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे भाजपा नेता, बांटी राहत सामग्री
मिल्कीपुर : मिल्कीपुर तहसील के कुंभी पूरे डड़िया गांव में बीते शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद बुधवार को भाजपा नेता सुरेंद्र रावत ने पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
भाजपा नेता ने गांव पहुंचकर अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को दरी, चादर, खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बबलू पासी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक समेत अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। राहत सामग्री पाकर पीड़ित परिवारों के चेहरों पर कुछ राहत और संतोष दिखाई दिया।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम गांव में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया था। इस भीषण अग्निकांड में करीब 10 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए थे, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से शालिक राम की एक फिजीशियन नस्ल की गाय, एक बछिया और एक बछड़े की मौत हो गई थी, जबकि उनकी एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई थी।
इसके अलावा अर्जुन यादव के घर में रखा राशन और घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। वहीं पवन, मनोज, आशीष, सुरेंद्र, लल्लू और कल्लू सहित कई अन्य ग्रामीणों के घरों का सामान भी आग में नष्ट हो गया। दुर्गा प्रसाद के परिवार को भी बड़ा झटका लगा, क्योंकि उनके बेटे की 25 अप्रैल को होने वाली शादी के लिए खरीदा गया पूरा सामान आग में जलकर राख हो गया। वहीं भाजपा नेता सुरेंद्र रावत ने सभी के घर पहुंच कर आर्थिक सहायता दी तथा तहसील प्रशासन से बात कर जल्दी सहायता दिलवाने के लिए कहा।
रिपोर्टर : सुनील तिवारी

No Previous Comments found.