एसएससी सीजीएल में सफलता: मजदूर के बेटे जफर अहमद बने जीएसटी इंस्पेक्टर

 अयोध्या :अयोध्या जनपद के कुचेरा क्षेत्र के पलिया जगमोहन सिंह गांव के निवासी जफर अहमद ने कठिन परिश्रम और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। उनका चयन SSC CGL के अंतर्गत जीएसटी इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। जफर की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

जफर अहमद के पिता अब्दुल अब्बास ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी माता जुलेखा बानो गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद जफर ने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री चंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद हाईस्कूल की पढ़ाई बलदेव विद्या पीठ इंटर कॉलेज और इंटरमीडिएट डॉ. बद्री प्रसाद पांडेय सर्वोदय इंटर कॉलेज से पूरी की।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए जफर ने दिशा करियर इंस्टीट्यूट का सहारा लिया। यहां उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और मार्गदर्शन के साथ अपनी तैयारी को मजबूत किया। जफर ने अपनी सफलता का श्रेय सबसे पहले अपने माता-पिता को दिया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने दिशा करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर अखिल सर, शम्सी सर और समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
जफर अहमद की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। गांव और क्षेत्र के लोगों ने जफर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर : सुनील तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.