धनबाद में होगा राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का राष्ट्रीय अधिवेशन
अयोध्या : राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 3 मई 2026, रविवार को झारखंड के धनबाद शहर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम धनबाद रेलवे स्टेशन के बगल में स्थित रेलवे ऑडिटोरियम हॉल में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
संगठन सूत्रों के अनुसार, इस अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी विनोद सिंह की भूमिका अहम मानी जा रही है। विनोद सिंह पूर्व में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह के करीबी सहयोगियों में गिने जाते हैं।
अधिवेशन में राष्ट्रीय पदाधिकारी और सभी प्रदेश अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों और आगामी रणनीति पर चर्चा प्रस्तावित है।
प्रदेश प्रभारी विनोद सिंह को उत्तर प्रदेश में संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है। धनबाद अधिवेशन की तैयारियों में भी उनकी सक्रिय भूमिका बताई जा रही है।
रिपोर्टर : आईबी सिंह

No Previous Comments found.