राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल की कार्यशैली बनी मिसाल
अयोध्या : राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल अपनी गंभीर कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। संगठन से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य बताते हैं कि चंदेल जी हर कार्यकर्ता को सम्मान देते हैं और उनके योगदान को महत्व देते हैं।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार, जगदीश सिंह चंदेल का मानना है कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ताओं में है। इसी सोच के तहत वे किसी भी पदाधिकारी या सदस्य को संगठन से हटाने के बजाय उसे पदोन्नति देकर संगठन में ही बनाए रखने की नीति पर काम करते हैं। इससे न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है बल्कि संगठन में अनुभव और निरंतरता भी बनी रहती है।
चंदेल जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने कई राज्यों में अपना विस्तार किया है। उनके गंभीर व्यक्तित्व और सबको साथ लेकर चलने की नीति को संगठन की मजबूती का बड़ा कारण माना जाता है।
आगामी 3 मई को धनबाद में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भी अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में संगठन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।
रिपोर्टर : आईबी सिंह

No Previous Comments found.