तहसील समाधान दिवस सम्पन्न 167 मामलो मे 09 का हुआ निस्तारण
मिल्कीपुर ,अयोध्या : शनिवार को मिल्कीपुर तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन होना था। लेकिन जिलाधिकारी समाधान दिवस में नहीं पहुंचे उनके स्थान पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह पहुंचकर क्षेत्र से आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण का निर्देश दिया।
उनके साथ में सभी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में राजस्व कृषि विभाग सिंचाई विभाग आपूर्ति विभाग बिजली विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़े मामले आए। वही बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के अध्यक्ष रमेश पाण्डेय की अगवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर की ज्ञापन भी मुख्य विकास अधिकारी को दिया है। समाधान दिवस भले गले भर में आए किए जाते रहते हैं लेकिन शिकायतें कम नहीं हो रही हैं सबसे ज्यादा शिकायत राजस्व से आती रहती हैं। समाधान दिवस में जिले कई अधिकारी समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे।
कुमारगंज थाना क्षेत्र के तेधां गांव निवासी मोहनलाल गुप्ता ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है कि पालपुर गांव निवासी भरत लाल व केशव राम ने गलत तरीके से कब्जा करके निर्माण कर लिया हैं। मोहनलाल गुप्ता का कहना है की गाटा संख्या 1272 कौन सीलिंग की भूमि पर कब्जा हुआ है 2021 से आज तक 57 बार शिकायत किया है । शिकायती पत्र की जांच पड़ताल में भी अबैध तरीके से कब्जा पाया गया है। अवैध कब्जा हटवाने के बाजार लेखपाल द्वारा धारा 67 कार्यवाही करते हुए भरत लाल और केशवराम के नाम बेदखली के लिए प्रशासन को अवगत करा दिया है। उक्त गाटा संख्या में कई लोगों द्वारा आवे तरीके से कब्जा किया गया है लेकिन सभी लोगों पर कार्यवाही नहीं की जा रही है।
हैरिग्टनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत हरी रामपुर गांव निवासी शिवकुमार ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है कि मेरे दादा स्वर्गीय रामहरख पुत्र सुमेसर की मृत्यु दिनांक 5 अप्रैल 1984 को पर हो चुकी है। जिसके जमीन के बाबत चकबंदी अधिकारी मिल्कीपुर बंदोबस्त अधिकारी अयोध्या के यहां वार्ड विचार अधीन है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है। अपने दादा रामहरख का मृत प्रमाण पत्र जरी करने के लिए सीडीओ ने बीडीओ को जांच कर कार्यवाही करने का आदेश दिया है। समाधान दिवस में 167 मामले आए जिसमें से 9 मामलों का संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया गया।
रिपोर्टर : सुनील तिवारी


No Previous Comments found.