समाजसेवी राजन पांडेय ने 22 अग्नि प्रभावित परिवारों की मदद कर दिखाई दरियादिली

मिल्कीपुर : मिल्कीपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा मलेथू बुजुर्ग में लगी अचानक आग से 6 यादव परिवार,कुंभी में 8 यादव परिवार ईंटगांव में 6 मुस्लिम और यादव परिवार ,कोटिया में 1 यादव गरीब परिवार और पिलाई में 1 दलित परिवार की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। 

इस खबर की सूचना मिलते ही समाजसेवी राजन पांडेय ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत अपने सुपुत्र जिला पंचायत अंकित पांडेय के माध्यम से सभी परिवारों को त्वरित मदद पहुंचाई। 
राजन पांडेय ने सभी परिवारों को दरी चद्दर कंबल 1000-1000 और 500-500 रूपये की सहायता दिलाते हुए आगे भी हर यथासंभव मदद का आश्वासन देकर उनके दुखों को कम करने का प्रयास किया।
समाजसेवी राजन पांडेय ने मीडिया से भारी मन से बात करते हुए कहा कि आग लगने के बाद घर में तन पर पहने हुए कपड़े किसी और कुछ नहीं बचता है इसलिए सभी लोगों को इनका साथ देकर आगे बढ़ाना चाहिए।
समाजसेवी ने आगे कहा कि अभी यही आपदा चुनाव के समय आई होती तो सैकड़ो नेता उनके आवास पर मदद के लिए पहुंच जाते इसलिए नेताओं को हमेशा गरीब लोगों के लिए खड़े होना चाहिए।
उन्होंने सभी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों से निवेदन किया है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव का टिकट देने की पहली शर्त रखनी चाहिए कि आप गरीबों के दुखों में उनकी मदद जरूर करेंगे उसके बाद देखिए कैसे नेता लोग गरीबों की मदद करते है
उन्होंने आगे कहा कि जब तक मेरा जीवन रहेगा तब तक अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा गरीबों के प्रति परोपकारी कार्यों में लगाते रहेंगे।
पाण्डेय ने कहा कि इसी मौसम में सर्वाधिक अग्निकांड की घटनाएं होती है इस वजह से लोग आसपास काफी सावधानी बरतें ताकि आग लगने से रोका जा सके।
उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार की योजनाओं को अच्छे से जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर लागू कर दें तो शायद भविष्य में किसी के घर आग लगने की घटना घटित ही न हो।
अंकित पांडेय के साथ विश्वास सोनी, सुनील मौर्य,सुरेंद्र शुक्ला सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : सुनील तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.