श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की वेबसाइट से राम लला का विशिष्ट दर्शन विकल्प हटा

अयोध्या : व्यवस्था से जुड़े और भी कई हुए बदलाव,अब वेबसाइट पर केवल सुगम दर्शन के साथ सामान्य दर्शन का भी विकल्प उपलब्ध सुगम दर्शन पास में राम लला, राम परिवार व परकोटा के 6 मंदिरों के होंगे दर्शन सामान्य दर्शन पास में राम लला राम परिवार शेषावतार मंदिर सप्त मंदिर व कुबेर टीले के होंगे दर्शन। 

बुकिंग अधिकतम संख्या घटा कर पांच की गई, अब तक आठ श्रद्धालु एक पास में कर सकते थे दर्शन सुगम दर्शन पास मे 8 मई तक के सभी प्लाट पहले ही हो चुके हैं फुल,सामान्य दर्शन में भी 8 मई तक के सभी स्लॉट फुल ट्रस्ट के इस बदलाव को दर्शन व्यवस्था में समानता और पारदर्शिता लाने का माना जा रहा है प्रयास। 

राम मंदिर ट्रस्ट की सलाह, सभी श्रद्धालु भारतीय परिधान में करें दर्शन

पुरुष धोती कुर्ता या धोती पजामा में, महिलाएं साड़ी या पंजाबी ड्रेस दुपट्टा या चूड़ीदार दुपट्टा में करें दर्शन, हालांकि अभी ये अनिवार्य नहीं केवल सलाह। 

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.