क्षेत्रीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश विद्युत सब स्टेशन घेराव की कर रहे तैयारी

अयोध्या : अयोध्या मंडल क्षेत्र अंतर्गत हलियापुर क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हलियापुर स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र से दर्जनों गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान है शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी समस्याओं के समाधान में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे है। वहीं विद्युत उपकेंद्र पर तैनात सभी स्टेशन ऑफिसर श्रवण कुमार पाण्डे ने बताया अयोध्या जनपद के कुमारगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र से कटौती की जा रही है। रात में अधिक कटौती होती है इसलिए समस्या उत्पन्न हुई है हमारे यहां रोस्टर के मुताबिक जो विद्युत आज सप्लाई आती है उसे उक्त सब स्टेशन से सप्लाई की जाती है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में बिजली उत्पादन की कोई कमी नहीं है और अगर लापरवाही के कारण कटौती हुई, तो अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से जिले के संबंधित अधिकारी अनजान है ग्रामीणों का कहना है कि अगर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो बिजली विभाग के खिलाफ जनांदोलन करने को मजबूर होंगे।

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.