शॉर्ट सर्किट से चलती बस मे लगी आग,यात्रियों में मचा हड़कंप
अयोध्या : कुमारगंज थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस में शार्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि जगदीशपुर से अयोध्या जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से बस में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब बस पिठला के पास स्थित सैनिक ढाबा के करीब पहुंची थी।मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 1 बजे यात्रियों से भरी बस के अंदर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई।स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे सैनिक ढाबा के पास रोक दिया। इसके बाद यात्रियों को आनन-फानन में बस से नीचे उतारा गया।लोगो के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी जो धीरे-धीरे फैलने लगी थी। चालक व स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।यदि थोड़ी भी देर हो जाती, तो आग विकराल रूप ले सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था।घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यात्रियों में भय और दहशत का माहौल काफी देर तक बना रहा।
रिपोर्टर : दीपक कुमार

No Previous Comments found.