हलियापुर में दर्जनों ट्रांसफार्मर हुए धराशाई
हलियापुर में तीन दिन पूर्व आये आंधी-तूफान का कहर, सैकड़ों पोल व दर्जनों ट्रांसफार्मर हुए धराशाई
विद्युत उपकेंद्र सब स्टेशन के जेई परशुराम ने बताया आज शुक्रवार व कल शनिवार तक बिजली बहाली की उम्मीद
अयोध्या - मंडल क्षेत्र के कई ग्राम सभाओं की बिजली गुल 3 दिन से अंधेरे में डूबा क्षेत्र अयोध्या मंडल के हलियापुर थाना क्षेत्र में पिछले तीन दिन पूर्व चली तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।लगातार बिजली सप्लाई ठप होने से लोग भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से बेहाल हैं।
सैकड़ों पोल-तार जमींदोज:
तेज हवा के झोंकों से क्षेत्र में कम से कम 100 से अधिक विद्युत पोल टूटकर गिर गए हैं। जगह-जगह हाईटेंशन और एलटी लाइन के तार भी टूटे पड़े हैं। जरईकला, हलियापुर निवासी धनंजय सिंह, प्रभात सिंह, रणविजय सिंह, समर बहादुर सिंह, राजा सिंह, पंकज सिंह, सोनू सिंह, पंचम रैदास, गंगाराम यादव, रामधन यादव, आदि ने बताया हलियापुर सहित समेत दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे हैं।
मोबाइल-इन्वर्टर भी जवाब दे गए:
लगातार 72 घंटे से बिजली न आने से लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए हैं। इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो चुके हैं। रात में उमस भरी गर्मी के कारण बच्चों-बुजुर्गों का हाल बेहाल है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू-मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है।
जेई ने दिया भरोसा:
हलियापुर उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) से बात करने पर उन्होंने बताया कि “नए विद्युत पोल उपकेंद्र पर पहुंच गए हैं। हमारी टीमें युद्धस्तर पर टूटे हुए पोल हटाकर नए पोल खड़े कर रही हैं। तार खींचने का काम भी साथ-साथ चल रहा है। यदि मौसम ने साथ दिया तो शनिवार शाम तक हलियापुर फीडर की विद्युत व्यवस्था सामान्य होने की पूरी संभावना है।”
ग्रामीणों की मांग:
स्थानीय निवासी विद्युत उप भोक्ताओं का कहना है। कि विभाग को रात में भी काम कराकर जल्द सप्लाई चालू कराना चाहिए। पीने के पानी की मोटर न चलने से पेयजल संकट भी गहरा गया है।
फिलहाल हलियापुर क्षेत्र के लोग टकटकी लगाए बिजली विभाग की टीमों की ओर देख रहे हैं। शनिवार तक सप्लाई बहाल होने का भरोसा ही अभी ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी राहत है।
रिपोर्टर आईबी सिंह

No Previous Comments found.