डॉ रमेश प्रताप सिंह को दी गई विश्वविद्यालय के प्रभारी सुरक्षा की जिम्मेदारी

अयोध्या - आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में अनवरत विवादों से घिरे विश्वविद्यालय के प्रभारी सुरक्षा अधिकारी डॉ विनोद कुमार सिंह को आखिरकार विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया है। उनके स्थान पर कृषि महाविद्यालय के बायोकेमेस्ट्री विभाग में तैनात सह प्राध्यापक डॉ रमेश प्रताप सिंह को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सहित विश्वविद्यालय का प्रभारी सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है। इस आशय का आदेश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी एस प्रमाणिक के अनुमोदनोपरांत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण डॉ सुशांत श्रीवास्तव द्वारा जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय के प्रभारी सुरक्षा अधिकारी डॉ विनोद कुमार सिंह द्वारा सुरक्षा संबंधी कार्यों में अत्यंत लापरवाही वरती जा रही थी और आदेशों,निर्देशों का सम्यक अनुपालन एवं निर्वहन नहीं किया जा रहा था,जिसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उक्त निर्णय लिया गया है। उक्त निर्णय विश्वविद्यालय हित में लिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय के सुरक्षा अनुभाग को जल्द ही एक नया वाहन भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

रिपोर्टर - सुनील तिवारी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.