हलियापुर में बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब
अयोध्या : अयोध्या मंडल क्षेत्र के हलियापुर में ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल पर हलियापुर कस्बा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर आस्था और भक्ति से सराबोर हो गया
मंदिर ट्रस्ट एवं जागरुक ग्रामीणों के संयुक्त सहयोग से विशाल प्रसाद वितरण भंडारे का आयोजन किया गया, जहां देर शाम तक श्रद्धालुओं को बूंदी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
भोर से ही लगी कतारें, गूंजे हनुमान चालीसा के स्वर
मंगलवार को सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। दोपहर होते-होते हनुमानगढ़ मंदिर परिसर जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने लाइन में लगकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर को फूल-मालाओं व भगवा पताकाओं से भव्य रूप से सजाया गया है।
ट्रस्ट और ग्रामीणों ने संभाली कमान
मंदिर ट्रस्ट के तीनों पुजारी मौके पर मौजूद उमारमण सिंह, अखंड प्रताप सिंह, हर्ष सिंह उमाशंकर सिंह, पंडित देवराज बदौवा, आदि ने बताया, "बड़े मंगल पर भंडारे की परंपरा है।
सुबह 10 बजे से भंडारा शुरू हुआ जो देर शाम तक अनवरत चलता रहेगा।
मंदिर के पुजारी उमाशंकर आदि ने बताया कि पेयजल, छाया और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है।
बड़े मंगल का महत्व
ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ कहा जाता है। मान्यता है। कि इस दिन हनुमान जी की पूजा से संकट दूर होते हैं और मनवांछित फल मिलता है।
रिपोर्टर : इंद्र बहादुर सिंह


No Previous Comments found.