हिंदेश सिंह भाजपा नेता ईमानदारी की मिसाल
अयोध्या - मंडल क्षेत्र अंतर्गत हलियापुर निवासी हिंदेश सिंह क्षेत्र में समाज सेवा में पहले स्थान पर पिछले कई वर्षों से हिंदेशसिंह भाजपा से जुड़े हैं। क्षेत्रीय विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी जी जब पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ने के लिए उन्हें भाजपा से जब टिकट मिला तो हलियापुर क्षेत्र में हिंदेश सिंह के रूप में पहला सीधा-साधा साधारण नेता उन्हें मिला। जो कि उनको चुनाव प्रचार में गांव-गांव गली-गली में ले जाकर लोगों का परिचय कराया। और क्षेत्र के बड़े हिंस्से का वोट सुरेश पासी जी को दिलाने में उन्हें कामयाबी मिली। यहां तक की सुरेश पासी जी को क्षेत्र में कम लोग ही जानते पहचानते थे। घर-घर ले जाकर हिंदेश सिंह ने अपने माध्यम से पहचान दिलाई व प्रत्याशी के रूप में परिचय कराया। और अंततः जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला सुरेश पासी जी विधायक बनकर मंत्री भी बने।
तो वहीं दूसरी तरफ अमेठी लोकप्रिय सीट से जब पूर्व सांसद स्मृति ईरानी जी जो कांग्रेस के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी जी की अमेठी सीट पर भाजपा से चुनाव लड़ने का स्मृति ईरानी जी को भाजपा से हरी झंडी मिली भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उन पर भरोसा किया। टिकट मिला तो इन्होंने अपने स्वयं के खर्चे से स्मृति ईरानी जी के साथ अमेठी से सुल्तानपुर जनपद के 29 राजस्व गांव में दिन-रात एक कर उन्हें वोट दिलाया। आज भी हिंदेश सिंह भाजपा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं में जाने जाते हैं। और उनकी कार्यशैली पार्टी के प्रति वफादारी कर्मठता को देखते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें अमेठी के जिला उपाध्यक्ष के पद से उन्हें नवाजा गया है। जो अपने पद पर सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी हिंदेशसिंह पार्टी लाइन पर चलकर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। और पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा की हर मीटिंग हर कार्यक्रम में वह स्वयं के खर्चे से वहां पहुंचते हैं और अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। निहस्वार्थ भाव से समाज सेवा में लगे रहते हैं। ऐसे समाजसेवी को उक्त क्षेत्र में जरूरत है। क्षेत्र वासियों ने हिंदेश सिंह से मिलकर व्यक्तिगत मांग की है की आप पुन: जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े और क्षेत्र की जनता आपको भरपूर सहयोग देगी। जिस पर उन्होंने कहा आने वाले समय में हम अपना पत्ता खोलेगे।
और जनता का आशीर्वाद हमेशा हमें मिला है। जनता का जो निर्देश होगा अच्छर स: उसका पालन हम अवश्य करेंगे।
रिपोर्टर - आईबी सिंह

No Previous Comments found.